पाकुड़ के हिरणपुर फुटबॉल मैदान में JMM विधायक सह स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू सोरेन ने चुनावी जनसभा को किया संम्बोधित…

पाकुड़ के हिरणपुर फुटबॉल मैदान में  JMM विधायक सह स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू सोरेन ने चुनावी जनसभा को किया संम्बोधित…

पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा विधानसभा के हिरणपुर फुटबॉल मैदान में जेएमएम की चुनावी जनसभा हुई… जिसमे जेएमएम विधायक सह स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू सोरेन ने चुनावी जनसभा को संम्बोधित किया…साथ ही सांसद विजय हासदा भी मौजूद थे…ओर लिट्टीपाड़ा विधानसभा के जेएमएम प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के पक्ष में चुनाव प्रचार किया ओर वोट देने की अपील किया… इस दौरान भारी संख्या में जेएमएम के कार्यकर्ता मौजूद थे… कार्यकर्ताओ ने ने गर्मजोशी के साथ कल्पना मुर्मू सोरेन का स्वागत किया…

मौक़े पर कल्पना मुर्मू सोरेन ने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ के बारे मे विस्तार से बताया… साथ ही केंद्र ओर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना भी साधा…कल्पना मुर्मू सोरेन ने लिट्टीपाड़ा के लोगो से हेमलाल मुर्मू को जिताकर राज्य में इंडिया गठबंधन की सरकार दुबारा बनाने की अपील की…स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू सोरेन ने हेमंत शासनकाल की उपलब्धियों को रखते हुए केंद्र सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया…

झामुमो स्टार प्रचारक ने कहा कि आदिवासियों के मान सम्मान ,संस्कृति सभ्यता को खत्म करने की साजिश भाजपा रच रही है जिसमें उसे कोई सफलता नहीं मिलने वाला…कल्पना सोरेन ने कहा कि महिलाओं किसानों ,युवाओं सहित सभी वर्गों के हितों का सबसे ज्यादा ख्याल हेमंत सोरेन की सरकार ने रखा… झामुमो स्टार प्रचारक ने लोगो से भाजपा की साजिश का जबाव आगामी 20 नवंबर को प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू को भारी मतों से जिताकर देने की अपील की…

NEWSANP के लिए पाकुड़ से अमरदेव की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *