गुरु नानक देव जी की 555 वां प्रकाश पर्व मौके पर भव्य नगर कीर्तन के साथ निकला शोभा यात्रा,शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पूर्व विधायक कुंती देवी एवं साक्षी सिंह ने पंज प्यारो को पैर पखारते हुए माला पहना कर किया स्वागत…

गुरु नानक देव जी की 555 वां प्रकाश पर्व मौके पर भव्य नगर कीर्तन के साथ निकला शोभा यात्रा,शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पूर्व विधायक कुंती देवी एवं साक्षी सिंह ने पंज प्यारो को पैर पखारते हुए माला पहना कर किया स्वागत…

झरिया(JHARIA): गुरु नानक देव जी के 555 वां प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में झरिया के कोयरीबांध स्थित गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन और शोभा यात्रा निकाला गया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने झरिया गुरुद्वारा पहुंच मत्था टेका. तत्पश्चात गुरुद्वारा कमेटी के द्वारा रागिनी सिंह को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर सिंह ने समस्त लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व मानवता का पर्व है. गुरुजी ने संपूर्ण दुनिया को संदेश दिया कि पूरे संपूर्ण जगत का स्वामी एक है.

सभी उसी के बंदे हैं. खालसा पंथ की सबसे बड़ी विशेषता है सेवा. सिख समाज पूरे विश्व में सेवा कार्यों के नाम से जाना जाता है. जब-जब मानव समाज पर संकट आया, तब-तब सिख समाज ने आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद की.वहीं शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को झरिया के कतरास मोड़ पर पूर्व विधायक कुंती देवी और भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह की बड़ी बेटी शताक्षी उर्फ साक्षी सिंह के द्वारा ठंडा पेयजल व फ्रूटी जूस का वितरण किया गया. वहीं पंज प्यारो के पैर धो एवं माला पहनाकर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया. जहां अखाड़ा दल के द्वारा हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए गए..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *