रांची(RANCHI): गोमिया के निवर्तमान विधायक सह एनडीए समर्थित आजसू पार्टी के प्रत्याशी ने टीका हारा, कोदवा टांड व ललपनिया पंचायत के लोगों से की वोट देने की भावनात्मक अपील गोमिया के निवर्तमान विधायक सह एनडीए समर्थित आजसू पार्टी के प्रत्याशी लंबोदर महतो ने आज टीका हारा,कोदवा टांड व ललपनिया पंचायत के विभिन्न गांवों व टोलों में पदयात्रा करते हुए जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने एक-एक घर जाकर घर में रहने वाले लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगा..
उन्होंने कहा कि आप सब हमसे पूर्व परिचित हैं। हमारा बराबर आप सबों से संपर्क व संवाद बना रहा है। हम बराबर आप के सुख-दु:ख का साथी बन रहे हैं। हमने आप सबों के मन मुताबिक विकास कार्यों को किया है और इसी का परिणाम है कि आप सबों का अपार जन समर्थन हमें प्राप्त हो रहा है, जो इस चुनावी जनसंपर्क अभियान में दिख भी रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के हक व अधिकार दिलाने के लिए के लिए हमेशा तत्पर रहा हूं..
साथ ही सेवा भावना व सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखकर ही हमने क्षेत्र के लोगों की सेवा की है और यह बना रहेगा। लोगों का जिस प्रकार हमारे प्रति प्यार, प्रेम व स्नेह उमड़ रहा है उससे यह प्रतीत होता है कि यह चुनाव मैं नहीं मेरे विधानसभा क्षेत्र की जनता लड़ रही है और जब जनता चुनाव लड़ती है तो कोई प्रत्याशी जनता से जीत नहीं सकता। यहां हर मतदाता स्वयं को डॉ लंबोदर महतो समझ रहा है। इससे पहले उन्होंने दुर्गापुर, बगदा व टांग टोना पंचायतों विभिन्न गांवों व टोलों के मतदाताओं से मिलकर अपनी बात रखी…
इस चुनावी पदयात्रा व जन संपर्क अभियान में धनीराम मांझी, अर्जुन मरांडी, संध्या रानी, प्रेमलाल साव, महेश महतो, अरविंद करमाली, दीपक ठाकुर, संतोष साव, राजबल्लभ प्रसाद, आनंद साव, रवि ठाकुर, भीम प्रसाद, गोपाल ठाकुर, अजय महतो, गौतम महतो, राम जी मरांडी, कमरुद्दीन अंसारी, आकाश साहू, लीला साहू, कलेश्वर साव, कुलदीप प्रजापति, लोकनाथ प्रजापति, लालू प्रजापति ,किशोर रवानी, मनोहर गुप्ता, गंगाधर प्रजापति, रंजीत करमाली, चंपा देवी, तपन श्रीवास्तव, हेमंत पासवान, गोपाल ठाकुर, अरुण साव एवं राजेश करमाली सहित एनडीए गठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ता, समर्थक व साथी शामिल हुए..
NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

