MLA पूर्णिमा नीरज सिंह ने डोर टू डोर चलाई जनसंपर्क अभियान एवं नुकड़ सभा के साथ किया लोगों को संबोधित…

MLA पूर्णिमा नीरज सिंह ने डोर टू डोर चलाई जनसंपर्क अभियान एवं नुकड़ सभा के साथ किया लोगों को संबोधित…

झरिया(JHARIA): विधायक सह महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह ने झरिया के रसूलबाग, पिरकुबांध, पद्याडीह, भागा-2 नंबर, भुइंया पट्टी, भागा 16, नीम पट्टी, तुरिया पट्टी, बनारसी पट्टी, भूली क्वार्टर पूरनाडीह, फूंसबंगला व शालीमार में डोर टू डोर व नुक्कड़ सभा के जरिए जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। विधायक सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा एक समय था जब सिर्फ और सिर्फ झरिया को उजाड़ने की बात होती थी..

लेकिन झरिया की विरासत हम किसी कीमत पर मिटने नहीं देंगे। यहाँ के लोगों को सुरक्षित व सम्मानजनक पुनर्वास, सड़क, बिजली, पानी व बेहतरीन शिक्षा की व्यवस्था कराना हमारा काम है और हमने इसके लिए जी-जान से मेहनत किया है और यह मेहनत निरंतर जारी रहेगा।विधायक ने कहा झरियावासियों को अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए और अपनी रक्षा और झरिया की रक्षा के लिए कांग्रेस को वोट करना होगा, वरना झरिया को बेचकर खाने वाले यहां आंख गड़ाए बैठे हैं कि कब मौका मिले और झरिया का कण-कण बेचकर अपनी तिजोरी भर लें।मौके पर भोला यादव, संतोष रजक, नन्हे खान, पेदू सिंह, अरविन्द कुमार, राजेश पासवान, शंकर रजक, राजेश सरोज, गणेश पासी, कृष्णा चौहान व वीरू पासी समेत सैकड़ों समर्थक, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *