राँची(NAMKUN): सोमवार को खिजरी विधानसभा अंतर्गत नामकुम प्रखंड के टाटीसिलवे में भाजपा चुनाव कार्यालय का हुआ उदघाटन भाजपा पुर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष सह खिजरी विधानसभा सह संयोजक जैलेन्द्र कुमार के द्वारा फीता काटकर किया गया । कार्यक्रम का नेतृत्व मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने किया । मुख्य अतिथि जैलेन्द्र कुमार ने बताया खिजरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रामकुमार पहान है इस बार भारी मतों से विजयी होने जा रहें हैं क्षेत्र में लोगों का भरपुर समर्थन मिल रहा है ..
कार्यालय उद्घाटन के दौरान भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रतीक है कि खिजरी विधानसभा में भाजपा का पताका लहरेगा.
मौके पर भाजपा के संकल्प पत्र के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गयी. इस क्रम में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जीत की रणनीति बनायी गयी. कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में जाकर जनसंपर्क अभियान तेज करने की अपील की गयी. उद्घाटन के दौरान मौके पर राजु नायक राजन शाहू मनसा महतो अमित मिश्रा माधुरी देवी .मनेश महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
NEWSANP के लिए रांची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

