काराकाट के सांसद राजाराम सिंह ने किया नुक्कड़ सभा महागठबंधन प्रत्याशी अरूप चटर्जी के पक्ष में मतदान करने की अपील…

काराकाट के सांसद राजाराम सिंह ने किया नुक्कड़ सभा महागठबंधन प्रत्याशी अरूप चटर्जी के पक्ष में मतदान करने की अपील…

धनबाद(NIRSA): झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों अपनी प्रचार-प्रसार जोर शोर से कर रहे हैं उसी के तहत सोमवार की संध्या मुगमा मोड़ में इंडिया गठबंधन के सीपीआई भाकपा माले प्रत्याशी अरूप चटर्जी के समर्थन में बिहार काराकाट के सांसद राजाराम सिंह ने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया सभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि भाजपा पूंजीपति और उद्योगपतियों की पार्टी है..

भारतीय जनता पार्टी सिर्फ उद्योगपतियों को ही देखती है गरीब मजदूर किसान विरोधी भाजपा पार्टी है। हेमंत सरकार में महिलाओं के लिए मईया सम्मान योजना के तहत प्रतिमाह महिलाओं को एक हजार रूपये दे रही है और यह भी घोषणा किए कि अगर जनता दुबारा मौका देती है तो उस राशी को बढ़ाकर 2500 रूपये कर दी जाएगी। जो भाजपा के लोगों को आंखों में खटकने लगी और जिस पर उन्होंने पी आईं एल दायर कर दी। निरसा की जनता के दिलों में कॉमरेड अरूप चटर्जी राज करती है जो 24 घंटे आपके समस्याओं के साथ खड़ी रहती है..

आज उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता लोग भाकपा माले ज्वाइन कर रही है। क्योंकि यहां पर हर छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जाता है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो प्रत्येक जिला में एक इंजीनियरिंग कॉलेज प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज बनाएगी। भाजपा सरकार में गरीब मजदूर किसान के साथ साथ मध्यम वर्ग के लोग ग्रसित है ।हमारी सरकार बनती हैं तो गैस सिलिंडर 450 रूपये में देगी , बिजली 200 यूनिट मुफ्त प्रतिमाह मिलेगी । किसानों का कर्ज माफ करेंगे ..

मौके पर भाकपा माले के वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह , कृष्ण सिंह , बादल बाउरी , रामजी यादव , रौशन मिश्रा,कांग्रेस की ओर से सन्नी सिंह,झामुमो की ओर से लखी देवी , रामनाथ सोरेन,आशा कुंभकार , माले की ओर से आगम राम ,लालू ओझा तापस चटर्जी , अमित मुखर्जी, प्रभु सिंह ,अमित सिंह,एवं सैकड़ो की संख्या में महिला एव पुरुष मौजूद थे..

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *