धनबाद(NIRSA): झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए युवा नेता जयराम महतो ने सोमवार को निरसा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया,टुंडी विधानसभा से होते हुए उन्होंने निरसा विधानसभा के शंकरडीह गांव में प्रवेश किया जहां JLKM के निरसा विधानसभा से प्रत्याशी अशोक कुमार मंडल अपने हजारों समर्थकों के साथ जयराम महतो का स्वागत पगला मोड़ में किया और खुले गाड़ी पर सवार होकर लोगों का अभिवादन किया और लोगों से अपील किया..
विधानसभा चुनाव में निरसा के उम्मीदवार अशोक मंडल जो कि इस मिट्टी का बेटा हैं निरसा के खेत खलिहान का बेटा है उसे जिताए लगातार 35 वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं आप सब कार्पोरेट घराने को तो जीता कर विधानसभा भेजे हैं एक बार अपने गांव के बेटा को मौका दे, रोड़ शो पगला मोड़ से पांडरा होते हुए कंचनडीह में समाप्त हुआ..
वही अशोक मंडल ने कहा कि दोनों विधायकों ने अब तक निरसा को ठगने का काम किया हैं जनता परिवर्तन चाहती हैं इस बार जनता गांव के बेटा को विधानसभा भेजने की तैयारी में हैं,आज हमारे नेता जयराम महतो से राज्य ही नहीं बल्की भारत सरकार भी चिंतित हैं कि झारखंड में टाइगर का उदय हुआ हैं पूरे राज्य की जनता परिवर्तन चाहती हैं..
बताते चले कि अशोक मंडल निरसा विधानसभा क्षेत्र के झामुमो के कद्दावर नेता माने जाते थे लेकिन इंडिया गठबंधन में निरसा का सीट माले के खाते में गई जिसके कारण नाराज अशोक मंडल ने झामुमो छोड़ JLKM का दामन थामा और JLKM सुप्रीमो जयराम ने अशोक मंडल को निरसा विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया हैं और मैदान में डटे हैं यह तो तय हैं कि अशोक मंडल चुनावी मैदान में कूदते से लड़ाई बड़ा दिलचस्प हो गया है।अब 20 नवंबर को जनता ही तय करेगा कि किसे अपना प्रत्याशी चुनकर विधानसभा भेजती हैं।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

