धनबादDHANBAD): आज दिनांक 08 नवंबर 2024 को व्यय प्रेक्षक कुमार आदित्य ने 42-टुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत स्थैतिक सर्विलांस टीम (SST) एवं चेकपोस्ट का निरीक्षण किया..
व्यय प्रेक्षक ने प्रतिनियुक्त स्थैतिक सर्विलांस टीम (SST) के वाहन जांच पंजी की जांच की। साथ ही उन्हें चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि छोटे – बड़े सभी वाहनों की जांच करें। अगर कोई आपत्ति जनक सामग्री व राशि पाई जाती है, तो जब्ती की वीडियोग्राफी करते हुए कार्रवाई करें एवं अविलंब सूचना दें। वाहन जांच पंजी का भी सही से संधारण करें..
मौके पर लाइजनिंग ऑफिसर किशोर कुमार गोप मौजूद रहें..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

