विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में सांसद ढुल्लू महतो ने किया प्रेसवार्ता…

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में सांसद ढुल्लू महतो ने किया प्रेसवार्ता…

धनबाद(NIRSA): विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बुधवार की दोपहर सांसद ढुल्लु महतो द्वारा पांडरा स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता किया गया। प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए सांसद ढुल्लु महतो ने कहा की निरसा की जनता जिस तरह से सांसद चुनाव में जमसमर्थन दिया है। उसी तरह विधानसभा चुनाव में भी अपना अपार समर्थन विधायक अपर्णा सेनगुप्ता को देकर भारी मतों से विजयी बनाएंगे। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी जो बोलती है वही करती है। उन्होंने कहा की अगर कोई झारखंड का विकास कर सकता है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। बंगाल में जिस तरह से घुसपैठिया कब्ज़ा कर रहे है। उसी तरह अब वे झारखंड में भी करना चाहते है। इसे रोकने में एकमात्र पार्टी भाजपा है। जहां भी लाल के विधायक है वहां से सभी उद्योग बंद हो गए..

पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने पिछले लोकसभा चुनाव में एक किसान का बेटा से चुनाव जिताने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये लिए है। राज्यसभा के चुनाव में भी पैसा लेकर क्रॉस वोटिंग किया है। इन सब बातों को लेकर बहुत जल्द आप सबों के बिच मौजूद होंगे। पिछले चुनाव में जो कांग्रेस घोषणा किया था। उसको पूरा नहीं किया। हेमंत की सरकार में खनिज बालू, कोयला और पत्थर की खुलेआम लूट हुआ है। ऐसे पार्टी और उम्मीदवारों से बचकर रहे। क्योंकि ये लोग पैसा के बल पर वोट खरीदने निकले है। जिसे देवतुल्य जनता नाकरेगी और भारी बहुमत से विजयी बनाएगी। लाल झंडा के समय में जितने कल कारखने बंद हुए है उसे भाजपा पार्टी खुलवाएगी। मोदी की गारंटी पूरा देश मानता है तो हम क्यों नहीं मानेंगे आज विदेशों में भी भारत का बहुत सम्मान हैं यह मोदी जी के कारण हैं।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *