धनबाद(DHANBAD): राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन धनबाद विधानसभा समन्वय समिति की एक बैठक कुबेर होटल में भारतीय जनता पार्टी महानगर जिला अध्यक्ष सरवन राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक का संचालन भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री कुमार अमित उर्फ पंकज सिंह ने किया..
इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राज सिन्हा धनबाद विधानसभा प्रभारी सुनील पासवान आजसु जिला अध्यक्ष मंटू महतो जनता दल यू के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह एवं लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पासवान जी आजसू पार्टी के धनबाद विधानसभा प्रभारी विनय सिंह जी जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश पदाधिकारी रामस्वरूप यादव एवं राजू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे..
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रत्याशी राज सिन्हा ने कहा की वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार के बुनियाद पर खड़ी है इस सरकार में अपराधियों का संरक्षण प्राप्त है अगर हमारी सरकार बनी तो चाहे अपराधी रहेंगे या मैं रहूंगा ।उन्होंने कहा कि राज्य की जनता जानना चाहती है कि हेमंत सरकार अपनी कुर्सी बचाने के लिए वोट बैंक के लिए कितने घटिया स्तर पर जाकर काम करेगी उन्होंने कहा कि सीता सोरेन स्वयं झारखंड आंदोलनकारी शिबू सोरेन की बड़ी बहू दुर्गा सोरेन की पत्नी मुख्यमंत्री के मां के समान भाभी और एक जनप्रतिनिधि हैं फिर भी मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट मंत्री द्वारा उनके द्वारा बोले गए अपमानजनक शब्द को बर्दाश्त कर गए..
धनबाद विधानसभा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एकजुट होकर पूरी मुस्तैदी से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को जीतने का संकल्प लिया। इस बैठक को संबोधित करते हुए आंसू के जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी हमारे इंजन है और गठबंधन के लोग पहिया के रूप में काम कर रही है। झारखंड में लूट खसोट की सरकार चल रही है इस सरकार को हटाना है और एनडीए की सरकार बनानी है। जनता दल यू जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ने कहा की सभी गठबंधन मिलकर ऐतिहासिक मतों से जीता कर विधानसभा में भेजने का काम करेंगे।लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पासवान ने कहा की इस चुनाव में एनडीए की सरकार बनना निश्चित है हम लोग सभी घटक दल मिलकर ऐतिहासिक मतों से जीताकर राज सिन्हा को भेजने का काम करें..
रामस्वरूप यादव ने कहा की जिस प्रकार हेमंत की सरकार महिलाओं पर अत्याचार कर रही है दिन प्रतिदिन घटनाएं घट रही है यह शर्मनाक है इस चुनाव में एनडीए गठबंधन की सरकार बनना निश्चित है। आजसू पार्टी के धनबाद विधानसभा के प्रभारी विनय सिंह ने कहा की एनडीए की गठबंधन में बेरोजगार युवकों को खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा..
इस बैठक को संबोधित करने वाले में विधानसभा संचालन के समिति के संयोजक मानस प्रसून जनता दल यू के प्रदेश सचिव राजू सिंह वंशराज शर्मा ने संबोधित किया।इस बैठक में भगवान दास शर्मा विनय कुमार शर्मा जीतू पासवान रतीलाल महतो धनलाल दुबे विशाल महतो योगेश विश्वकर्मा दिलीप कुमार पुष्पा पांडे दिलीप सिंह कुल्लू चौधरी जीतू पासवान रीता रानी मंडल रूपेश पासवान बबलू मोदक नरेंद्र त्रिवेदी अरुण राय पुरुषोत्तम रंजन सत्येंद्र मिश्रा एवं रिंकू शर्मा आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट