रांची(RANCHI): केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को झारखंड की सारठ विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह, दुमका और मधुपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया..
यह कांग्रेस का ओछापन है छोटापन है….शिवराज सिंह
कांग्रेस की नजरों में झारखंड का कोई सम्मान है या नहीं। कांग्रेस जैसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आते हैं और मंच से पूछते हैं कि यहां कितनी सीट हैं
ये झारखंड की वैल्यू समझते हैं? इन्हें सीटों का पता नहीं और चुनाव में भाषण करने आए हैं। और बता रहे हैं कि छोटा सा चुनाव है।
खड़गे साहब, झारखंड महान राज्य है। यह झारखंड की धरती क्रांतिकारियों की भूमि है, भगवान बिरसा, सिद्धू-कान्हू, तिलका मांझी और नीलांबर पीताम्बर की यह भूमि है। कितने वीर और क्रांतिकारी यहां हुए हैं। तपस्वियों और साधकों की भूमि है। यहां का कण-कण पवित्र है।
इस राज्य के चुनाव को छोटा कहना, झारखंड का अपमान है। भारतीय जनता पार्टी झारखंड की जनता का आदर करती है। झारखंड को बचाने के लिए हम पूरी गंभीरता से चुनाव लड़ रहे हैं..
NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट