जामताड़ा (JAMTARA): सनातनियों का 4 दिनों तक चलने वाला महापर्व छठ आज नहाए खाए के साथ शुरू हो गया। जामताड़ा के विभिन्न ताल तलैया और नदी किनारे वर्ती नहाए खाए के पहले स्नान करने पहुंचे हैं। जहां मनमोहन छठ गीतों की गूंज नदी किनारे गूंज रही है। यह है चितरंजन स्थित अजय गंगा तट का विहंगम दृश्य। जहां नन्हे बच्चों से लेकर वृद्धजनों ने डुबकी लगाया है। पर्व के मौके पर सिकटिया डैम से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। इससे लोगों में खुशी है..
NEWSANP के लिए जामताड़ा से आरपी सिंह की रिपोर्ट