झरिया(JHARIA): चार दिनों तक चलने वाली आस्था के महापर्व छठ के पहले दिन- नहाय खाय के साथ छठ वर्तियो ने शुरु किया। जिसे देखते हुए झरिया विधायक सह महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यकर्ताओं, समर्थकों के आलावे स्थानीय लोगों और नगर-निगम के कर्मचारियों के साथ झरिया के ऐतिहासिक राजा तालाब की साफ़-सफ़ाई करते हुए श्रमदान किया..
विधायक सिंह ने तालाब की गंदगी पर चिंता जताते हुए स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि तालाब में शराब की बोतलें, काँच, प्लास्टिक और पीओपी की बनी मूर्तियाँ फेंककर पानी को दूषित ना करें। इससे आप लोगों को भी परेशानी होगी और आने वाले छठव्रतियों को भी अर्ध देने के लिए तालाब में प्रवेश करने पर कांच के टुकड़े से चोटिल होने की संभावना हो सकती है..
बता दें कि बरसों तक तालाब के नज़रअंदाजी, अव्यवस्था और कुप्रबंधन को देखते हुए झरिया विधायक को स्थानीय लोगों ने अवगत कराया था। जिसे विधायक ने संज्ञान में लेते हुए तालाब को सौंदर्य करण करवाया था। राजा तालाब के सौन्दर्यीकरण और साफ़-सफ़ाई के लिए दो करोड़ का बजट आवंटन करवाकर कार्य पूरा किया गया..
मौके पर झरिया कांग्रेस नगर अध्यक्ष रत्नेश यादव ,राज आनंद सिंह, रामजी सिंह, राजा गुप्ता, महेश शर्मा, राम कृष्ण पाठक, अक्षय यादव, अभिषेक सिंह, महेश शर्मा, प्रीतम रवानी, झुन्नू गुप्ता, राजेश सिंह, राजीव पांडे, कुंदन मोदक, कृष्णा पटेल, सिंकू सिंह, दीपक यादव, पहलवान सिंह, दीपक शर्मा, बजरंगी सिंह, मंटू प्रसाद, गणेश राजक, प्रीति वर्मा, संजय यादव, अमर प्रसाद, राजेश सिंह, बिनोद साव समेत कई कार्यकर्त्ता व समाजसेवी मौजूद थे..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

