5 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस और JMM की सरकार ने झारखंड में सिर्फ लूटने का काम किया…

5 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस और JMM की सरकार ने झारखंड में सिर्फ लूटने का काम किया…

झरिया(JHARIA): 5 वर्षों में कांग्रेस और जेएमएम की सरकार ने झारखंड में सिर्फ लूटने का काम किया. कोयलांचल में लुट खसोट, रंगदारी और हत्याएं को देखने को मिला. इस सरकार से आम जनता काफी त्रस्त हैं. ये उक्त बातें सोमवार को भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने जयरामपुर मोड़ में सभा के दौरान कहीं.

इस दौरान प्रत्याशी तीसरा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला कर भाजपा के पक्ष मतदान करने की अपील की. कहा कि झरिया विधानसभा के कौने कौने में भाजपा की जीत गूंज हैं. पांच साल में इस सरकार न झारखंड का हाल बुरा कर दिया. सरकार ने लूट, झूठ, भ्रष्टाचार, माफिया तंत्र व परिवारवाद को बढ़ावा दिया. केंद्र ने झारखंड के विकास के लिए जो पैसे दिए उसे भी हड़प लिया. इसलिए लूट-झूठ की सरकार को हटाकर भाजपा-एनडीए की सरकार बनाएं.

झारखंड में जब डबल इंजन की सरकार होगी तो राज्य का तेजी से विकास होगा. इस दौरान जयरामपुर मोड़ निवासी मोनू कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जनता ने बहुत कुछ खोया हैं. जयरामपुर के रहने वाले सोनू सिंह को गोली मार कर अपंग बना दिया. जिला प्रशासन वैसे आपराधिक प्रवृत्ति लोगो पर कार्रवाई नहीं किया गया. खुलेआम घूम रहे हैं झरिया के व्यवपारी वर्ग डरे सहमे हैं. झरिया की जनता 5 सालों में सब कुछ जान चुका हैं. इस बार जयरामपुर मोड़ के लोग भाजपा के पक्ष मतदान कर प्रत्याशी रागिनी सिंह को भारी मतों से जीत दिलाने काम करेंगे..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *