धनबाद जिला के सभी छः विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय लेखा पंजी की हुई प्रथम जाँच…

धनबाद जिला के सभी छः विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय लेखा पंजी की हुई प्रथम जाँच…

धनबाद(DHANBAD): विधानसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत, धनबाद जिला के सभी छः विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय लेखा पंजी की प्रथम जाँच आज व्यय प्रेक्षक, श्री आर.ए. ध्यानी एवं श्री कुमार आदित्य द्वारा किया गया। इस दौरान व्यय अनुश्रवण कोषांग के पदाधिकारी एवं सहायक व्यय प्रेक्षक भी मौजूद रहें..

इस दौरान सभी छः विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थियों की ओर से निर्वाचन के दौरान प्रचार-प्रसार एवं अन्य दैनिक व्यय का लेखा संधारण निर्वाची पदाधिकारी की ओर से उपलब्ध कराए गए निर्वाचन व्यय पंजी की जांच व्यय प्रेक्षक द्वारा की गई। उन्होंने दैनिक निर्वाचन व्यय लेखा का गहन एवं सम्यक जांच कर छायाप्रेक्षण पंजी से मिलान किया..

मौके पर व्यय प्रेक्षक आर.ए. ध्यानी एवं कुमार आदित्य, सहायक व्यय प्रेक्षक समेत प्रत्याशी एवं उनके एजेंट मौजूद रहें…

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *