लोगों की सेवा व गोमिया का विकास हमारी प्रतिबद्धता : डॉ लंबोदर महतो

लोगों की सेवा व गोमिया का विकास हमारी प्रतिबद्धता : डॉ लंबोदर महतो

रांची(RANCHI): गोमिया विधायक सह एनडीए समर्थित आजसू पार्टी के प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो अपने चुनाव प्रचार अभियान के क्रम में आज हिसीम पंचायत अंतर्गत तिरयोनाला,केदला,गुमान जारा व खुदी बेड़ा में जन आशीर्वाद सभा की। कहा कि हमने गोमिया की एक -एक जनता को आदर व सम्मान दिया और यह आगे भी जारी रहेगा। लोगों का उमंग, उत्साह व रूझान हमारे पक्ष में है,इसका प्रमाण लोगों का हमारे चुनावी प्रचार में बड़ी संख्या में उमड़ना है। उन्होंने कहा कि विधायक के रूप में लोगों ने हमें जांचा व परखा है। हमारे कार्यों को नजदीक से देखा है..

भरोसा व विश्वास जताया है, उसको टूटने नहीं दूंगा। हमने लोगों लोगों की सेवा में दिन रात नहीं देखा बल्कि निरंतर सुख-दुख में शामिल होता रहा हूं। लोगों की सेवा और क्षेत्र के विकास को लेकर हमारी प्रतिबद्धता बनी हुई है। जनता से सदैव हमारा पारिवारिक रिश्ता बन रहा है और यह बना रहेगा। कहा कि लोगों का साथ हमें मजबूत बनाता है। चुनाव प्रचार में जगेश्वर मुर्मू ,बबीता देवी ,राजेश मुर्मू ,बृजेश मुर्मू, सोमर महतो ,जगन्नाथ महतो, उमेश महतो, आनंद महतो, रामसेवक जायसवाल, संजय जयसवाल, जितेश भट्टाचार्य, अशोक सिंह, मनोज महतो, आनंद महतो, दशरथ महतो, कमलनाथ महतो, चंद्र मोहन महतो, घनश्याम महतो, तारा कांत महतो व चंद्र मोहन चौधरी आदि शामिल हुए..

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *