धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 04-11-2024 को सामान्य प्रेक्षक 43 -बाघमारा विधानसभा, हर्षित पी० गोसावी (आई०ए०एस०) के द्वारा 43 -बाघमारा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत अवस्थित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गयाI सामान्य प्रेक्षक द्वारा कांड्रा, चतरूतांड, छोटा पांडेडीह, बांगरा, राधानगर आदि में कुल 21 मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया ..
सामान्य प्रेक्षक के द्वारा इन मतदान केन्द्रों से सम्बंधित मतदाताओं की कुल संख्या, महिला मतदाताओं की कुल संख्या, PWD मतदाताओं की कुल संख्या, 85+ मतदाताओं की कुल संख्या एवं Home Voter की कुल संख्या आदि के सन्दर्भ में सम्बंधित बूथों के बीएलओ से जानकारी प्राप्त किया गया..
सामान्य प्रेक्षक ने पेयजल, शौचालय एवं बिजली की स्थिति के सन्दर्भ में आवश्यक निर्देश दियेI साथ ही उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाघमारा को मतदान केन्द्रों एवं उसके आस-पास सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने का निदेश दिया ..
निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक 43 -बाघमारा विधानसभा, हर्षित पी० गोसावी के साथ नगर मिशन प्रबंधक अमनदीप उपस्थित थे ..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

