धनबाद(NIRSA): सोमवार की दोपहर निरसा के धर्मशाला में घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा के रायसुमारी कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुप चटर्जी के खिलाफ जमकर बरसी। इसके पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता को महासभा की ओर से गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा की क्या निरसा में कोई स्थानीय लोग नहीं है। जो निरसा का प्रतिनिधित्व कर सकते है। इस पर निरसा वासियों को गौर फरमाने की जरूरत है और किसी के बहकाबे में आकर भटकने की जरूरत नहीं है। अगर भटके तो पांच साल तक आपको पछताना पड़ेगा। पूर्व विधायक यह कहते फिर रहे है की बरबिंदिया पुल का निर्माण जो शुरु हुआ है। उसमे अपर्णा सेनगुप्ता की कोई भूमिका नहीं है। फिर जब दस सालों तक खुद विधायक थे तो क्यों नहीं बरबिंदिया पुल बनवा सके। उनका काम सिर्फ लोगों को बरगला के वोट लेना जानते है। उन्होंने घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा द्वारा समर्थन दिए जाने पर धन्यवाद दी..
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

