झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाकर विकास की गंगा को तेज रफ्तार से बढ़ाने को जनता है तैयार: रागिनी सिंह….

झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाकर विकास की गंगा को तेज रफ्तार से बढ़ाने को जनता है तैयार: रागिनी सिंह….

झरिया(JHARIA): भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह अपने समर्थकों के भारी हुजूम के साथ रविवार को झरिया के चासनाला जामाडोबा लिलोरी पथरा समेत विभिन्न क्षेत्र और मोहल्ले में घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर आगामी 20 नवंबर को भाजपा को भारी मतों से ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की वही इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर पहुंच दर्शन कर आशीर्वाद लिया. वही इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने सिंह को जीत का आशीर्वाद दिया.

प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया की जनता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बार पूरी तरह से मन बना लिया है. भाजपा के पक्ष में मतदान करके भारी मतों से जीत दिलाने का काम करेंगे. कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाकर विकास को तेज करने के लिए जनता तैयार है। भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। ऐसे गठबन्धन सरकार को उखाड़ फेंकेगी..

NEWSANP के लिये झरिया से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *