रांची(RANCHI): झारखंड में समान नागरिक संहिता निश्चित रूप से लागू की जाएगी और घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगाझारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें 300 यूनिट बिजली फ्री, 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया गया है। साथ ही महिलाओं को गोगो दीदी योजना के तहत हर माह 2100 रुपए देने का वादा किया गया है। रांची में भाजपा का घोषणा पत्र जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम ऐसा झारखंड बनाएंगे कि किसी को नौकरी करने के लिए अपने प्रदेश से बाहर नहीं जाना होगा। घुसपैठियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अब चैन की नींद लेना बंद कर दो, जमीन हड़पना बंद कर दो..
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी और हम कानून बनाकर झारखंड के भोले-भाले आदिवासियों को उनकी जमीन वापस कराएंगे। ऐसा कानून बनाएंगे कि उसे पिछली तारीख से लागू किया जाए। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र की खास बातें महिलाओं के लिए ‘गोगो दीदी योजना’ के तहत हर महीने की 11 तारीख को 2100 रुपए.50 लाख रुपए तक की अचल संपत्ति एक महिला के नाम होने पर सिर्फ 1 रुपया लगने की योजना फिर शुरू होगी. दीपावली और रक्षा बंधन में रसोई गैस फ्री, 500 में गैस सिलिंडर. 5 साल में 5 लाख रोजगार, 2 लाख 87 हजार 500 सरकारी पद पर पारदर्शी भर्ती. हर स्नातक-स्नातकोत्तर युवा को प्रति महीने 2 हजार रुपए भत्ता.हर गरीब को पक्का मकान, पांच साल में 21 लाख प्रधानमंत्री आवास. पारदर्शी परीक्षा और परीक्षा माफियाओं पर कार्रवाई. घुसपैठ को रोक कर दान में ली गई जमीन आदिवासियों को वापस करने का संकल्प. विस्थापन से पहले पुनर्वास और पुनर्वास आयोग का गठन. वीर शहीदों का स्मारक बनाने का संकल्प.
UCC लाने का संकल्प और आदिवासी समाज के रीति रिवाज कॉस्ट्यूम को बाहर रखने का संकलप गठबंधन की सरकार के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई का संकल्प.धान की खरीद MSP पर 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 24 घंटे में भुगतान की व्यवस्था. बिना किसी अन्य का आरक्षण कम किए ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का संकल्प.डायमंड एक्सप्रेस वे और 5 वर्ष में 25 हजार किलोमीटर सड़क बनाने का संकल्प.उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को 10 लाख तक का लोन का सरकार देगी ब्याज. वन उत्पाद की सरकार करेगी खरीद. बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ को संवारने का संकल्प. राज्य की भाषाओं का स्कूल में पढ़ाई और इसमें कई को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने का प्रयास.
5 साल में ऐसा झारखंड बनायेंगे कि किसी भी युवा को बाहर नहीं जाना पड़े.खनिज संपदा के उपयोग और उत्खनन से यहां के लोगों का विकास करेंगे..
सहारा में जितने भी वैध जमाकर्ता हैं उसे पाई-पाई वापस मिलेगा.1.81 लाख लोगों ने सुझाव दियासंकल्प पत्र के संबंध में बीजेपी विधायक अनंत ओझा ने बताया कि इसे तैयार करने में राज्य के 1.81 लाख लोगों ने सुझाव दिया। इसके अलावा बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सुझाव दिया। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बीजेपी के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय, सांसद सुनील सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे..
NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

