जनसंपर्क के दौरान लोगो ने कहा हर सुख दुख में राज का मिलता है साथ…

जनसंपर्क के दौरान लोगो ने कहा हर सुख दुख में राज का मिलता है साथ…

धनबाद। विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा का चुनावी दौरा में लोगो का मिल रहा समर्थन।वही आज विभिन्न जगहों पर राज सिन्हा ने चुनावी दौरा किया जहां लोगों ने अपना समर्थन दिया और कहा कि हम सभी राज सिन्हा को भारी मतों से विजई बनाएंगे। कहा कि हर सुख दुख में खड़े रहते है। ऐसा ही जनप्रतिनिधि धनबाद को चाहिए।विभाग संघ संचालक और जिला चेंबर के अध्यक्ष ने रिकॉर्ड मतों से जीतने का दिया शुभकामना धनबाद विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक एवं प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट केशव हरोड़िया के आवास पर संघ के साथियों के साथ सुबह की चाय पर चुनावी तैयारियों पर चर्चा की..

उसके बाद धनबाद जिला चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयंका से मुलाकात की वही चेतन गोयंका ने राज सिन्हा को मिठाई खिलाकर रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजय प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं।स्वयंसेवक संघ की बिरसा मुंडा व्यवसायिक शाखा में हुए सम्मिलित वही विभिन्न जगहों पर जैसे मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारतीय संस्कृति और उसके सभ्यतागत मूल्यों को बनाए रखने के आदर्श को बढ़ावा देना वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बिरसा मुंडा व्यवसायिक शाखा में सम्मिलित हुए।वही ध्वज प्रणाम कर प्रार्थना में भाग लिया। मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चहलकदमी के दौरान मॉर्निंग वॉकर्स से मुलाक़ात की वही मॉर्निंग वाकरों ने शुभकामनाएं दीं..

वही रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ़ झारखण्ड द्वारा राँची के खेल गाँव में आयोजित 14 झारखण्ड स्टेट रोलर स्केटिंग एंड स्केटबोर्डिंग कंपटीशन में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साह वर्धन किया।वही भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया..

चित्रगुप्त पूजा में हुए शामिल.चुनावी जनसंपर्क के दौरान चित्रगुप्त पूजा में शामिल होकर भगवान चित्रगुप्त को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। माडा क्लब, जगजीवन नगर, हाउसिंग कॉलोनी, बिनोद नगर, बाबुडीह, भुवनेश्वर यादव कॉलेज, कुसुम विहार, पुराना स्टेशन में आयोजित चित्रगुप्त पूजा में शामिल हुए जहां लोगों ने भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा का स्वागत किया और भारी मतों से विजय होने का शुभकामना दिया..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *