रांची(RANCHI): गोमिया विधायक सह एनडीए समर्थित आजसू पार्टी के प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो ने आज हुरलुंग, नरकंडी,चिपरी, छोटकी सीधाबरा,बड़की सीधा बरा, कतवारी, मंगरू,चतरो चट्टी,तीस कांपी,चिलगो,कड़मा,चिदरी व जरकुंडा में पदयात्रा करते हुए जनसंपर्क किया। उन्होंने पदयात्रा प्रारंभ करने से पहले हुरलुग स्थित दुर्गा मंदिर में जाकर माथा टेका और पूजा अर्चना की। तत्पश्चात उन्होंने बड़े बुजुर्गों मिलकर व हाल-चाल लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी के साथ ही उन्होंने अपना चुनावी अभियान शुरू किया। इस क्रम में उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मिलकर अपनी बातों को रखा। कहा कि गोमिया मेरा घर व परिवार है। मैं गोमिया विधानसभा क्षेत्र का बेटा हूं।एक-एक घर के लोगों से मेरा संपर्क और संवाद है..
यह मेरी ताकत है। लोग हमारी भावना को समझते हैं। हमारे कार्यों को देखा है। जिस प्रकार की उमंग और उत्साह लोगों में हमारे प्रति देखने को मिल रहा है उससे यह स्पष्ट है कि लोगों ने अपना मन हमारे पक्ष में बना लिया है। डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि गोमिया के लोग एनडीए की घोषणा व व कार्यक्रमों के साथ हैं। यहां के लोग भ्रमित होने वाले नहीं है। विरोधियों की मंशा को सफल नहीं होने देंगे। पदयात्रा व जनसंपर्क चुनावी अभियान में दिनेश्वर महतो ,पूरण महतो, विमला देवी, महेश महतो,रोहित पटेल ,जानकी महतो ,नारायण महतो, महेंद्र महतो, दौलत महतो, सलीम अंसारी, आशीष कुमार, अशोक पांडे ,कुलेश्वर रविदास, सुंदर रविदास, भगवान दास ,डालचंद महतो कामेश्वर महतो, जीवलाल महतो, मोहन राम, टेकलाल महतो, राजेश महतो ,नवल किशोर सिंह, सुनील सिंह, रंजीत केसरी, छोटू केसरी ,जगदीश महतो, प्यारेलाल, रामू तुरी, हुलास महतो, अनिल महतो, युगल किशोर महतो, संतोष महतो, संतोष तुरी, जतरू महतो, कैलाश महतो, हेमलाल महतो, सिकंदर महतो, मिथिलेश पांडे व सुधीर पांडे आदि शामिल थे..
NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

