धनबाद(DHANBAD): टुंडी बाजार में विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने संयुक्त बैठक आज रविवार दोपहर को की।इस दौरान टुंडी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आनंद मोदक और पूर्वी टुंडी प्रखंड अध्यक्ष योगेश रजक प्रमुख रूप से मौजूद थे।महिला नेत्री निशा सिंह ने भी गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए अपनी बात रखी।सभी की बातों को सुनने के बाद विधायक प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने कहा आपको मालूम ही है कि मैं कभी भी लोगो से मिलने से नहीं भागता और न ही कभी किसी के सहयोग करने से पीछे हटे है।जिम्मेवारी हम दोनों की बनती है कि की चुनाव के बाद भी एक दूसरे को याद रखें।हमलोग शीघ्र ही चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और प्रचार के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा।संयुक्त रूप से प्रचार अभियान भी चलेगा..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

