अमित शाह ने जरी किया बीजेपी का घोषणा पत्र..कहा सरकार बदलने का चुनाव नहीं..बल्कि झारखंड का भविष्य सुरक्षित करने का चुनाव…

अमित शाह ने जरी किया बीजेपी का घोषणा पत्र..कहा सरकार बदलने का चुनाव नहीं..बल्कि झारखंड का भविष्य सुरक्षित करने का चुनाव…

रांची(RANCHI) : बीजेपी का घोषणा पत्र जारी हो गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत प्रदेश के सभी आलाकमान ने इसे रांची के रेडिशन ब्लू जारी से जारी किया. पार्टी ने इसे संकल्प पत्र का नाम दिया है. इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव केवल सरकार बदलने का चुनाव नहीं है, बल्कि झारखंड का भविष्य सुरक्षित करने का चुनाव है. ये झारखंड की महान जनता को तय करना है कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार चाहिए या विकास के रास्ते पर चलती हुई मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार चाहिए. आपको घुसपैठ कराकर झारखंड की अस्मिता को खतरे में डालने वाली सरकार चाहिए या परिंदा भी पर न मार सके ऐसी सरहद की सुरक्षा करने वाली भाजपा सरकार चाहिए.

अमित शाह बोले- बेरोजगारी और पेपर लीक से त्रस्त युवा अपना भाजपा के साथ भविष्य ढूंढ रहे हैं

अमित शाह ने आगे कहा कि बेरोजगारी और पेपर लीक से त्रस्त युवा आज भाजपा के साथ अपना भविष्य ढूंढ रहे हैं. भ्रष्टाचार से गरीबों के हक का धन अपने चेले-चपाटों में बांटने वाली सरकार की जगह गरीब का कल्याण करने वाली सरकार को झारखंड की जनता ढूंढ रही है, इसलिए भाजपा आज एक चुनावी संकल्प पत्र लेकर आई है.

अमित शाह ने हेमंत सोरेन पर बोला हमला

अमित शाह ने हेमंत सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि आज आप जिस कांग्रेस और राजद की गोद में बैठ गये हैं, मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि 2004-14 के बीच UPA सरकार के दौरान झारखंड को सिर्फ 84 हजार करोड़ रुपया दिया गया था, जबकि मोदी जी ने 2014-24 के बीच में 3 लाख 8 हजार करोड़ रुपया दिया है. उन्होंने आगे कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के दौरान झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 29 प्रतिशत की वृद्धि है और बलात्कार के मामलों में 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

पार्टी ने पंच प्रण पहले ही कर दिया था जारी

गौरतलब है कि पार्टी ने पंचप्रण पहले ही जारी कर दिया है. इसमें सरकार बनते के साथ गोगो दीदी योजना और लक्ष्मी जोहार योजना शुरू करने की बात कही गयी है. इसके अलावे 5 लाख स्वरोजगार के अवसर देने के साथ ही 2.87 लाख खाली पदों के निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भरने की बात कही गयी है. साथ ही साथ घर निर्माण करने के लिए मुफ्त बालू उपलब्ध कराने की बात है.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *