सामान्य प्रेक्षक ने किया गोविंदपुर प्रखंड में अवस्थित विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा…

सामान्य प्रेक्षक ने किया गोविंदपुर प्रखंड में अवस्थित विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा…

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 02 नवंबर 2024 को सामान्य प्रेक्षक 38-सिंदरी विधान सभा, डॉ० एस० सुरेश कुमार (आई०ए०एस०) के द्वारा 38-सिंदरी विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत गोविंदपुर प्रखंड में अवस्थित विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा किया ..

सामान्य प्रेक्षक द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवली, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरकाबाद, उर्दू प्राथमिक विद्यालय गायडेहरा और +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोसाईडीह में स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया I सामान्य प्रेक्षक के द्वारा इन मतदान केन्द्रों से सम्बंधित मतदाताओं की कुल संख्या, महिला मतदाताओं की कुल संख्या, PWD मतदाताओं की कुल संख्या, 85+ मतदाताओं की कुल संख्या एवं Home Voter की कुल संख्या आदि के सन्दर्भ में सम्बंधित बूथों के बीएलओ से जानकारी प्राप्त किया गया ..

सामान्य प्रेक्षक ने पेयजल, शौचालय एवं बिजली की स्थिति के सन्दर्भ में आवश्यक निर्देश दिये I साथ ही उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोविन्दपुर को यह निर्देश दिया कि मतदान केन्द्रों एवं उसके आस-पास पड़े इटो के टुकड़ी, गिट्टी जैसे छोटे पत्थर और सूखे पत्ते को त्वरित हटाया जाय ..

निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक 38-सिंदरी विधान सभा, डॉ० एस० सुरेश कुमार के साथ राज्य कर पदाधिकारी श्री पंकज कुमार वर्मा एवं उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोविन्दपुर उपस्थित थे ..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *