झरिया के युवा समाजसेवी कांग्रेस को त्याग कर पुनःघर वापसी करते हुए भाजपा का दामन थामा….

झरिया के युवा समाजसेवी कांग्रेस को त्याग कर पुनःघर वापसी करते हुए भाजपा का दामन थामा….

झरिया(JHARIA): चुनावी जंग में सब कुछ जायज है. अब हार-जीत के समीकरण में कई बार इधर-उधर करने के बाद जब वापसी होती है तो उसे भूला नहीं कहा जाता हैं. यह मुहावरा शनिवार को चरितार्थ हो गई. झरिया विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी कौशल सिंह अपने सैकड़ों युवाओं के साथ भाजपा का दामन थामा.

भाजपा नेता संतोष सिंह ने भाजपा का पट्टा पहना कर पार्टी में स्वागत किया. समाजसेवी कौशल सिंह और कार्यकताओं ने भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को भारी मतों से जीत दिलाने का दृढ़ संकल्प लिया.समाजसेवी कौशल सिंह ने कहा कि 5 साल पहले में भटक गया था. फिर से भाजपा में शामिल होकर घर वापसी कर रहा हैं. वर्तमान सरकार झरिया की जनता ने बहुत कुछ खोया है. इस बार झरिया परिवर्तन की लहर चल रही हैं.भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने को लेकर आमजनों को जागरूक करने का काम करूंगा। भाजपा की सरकार में झरिया की जनता का भला होगा. इसी विश्वास के साथ भाजपा में शामिल हुए है। मौके पर जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उर्फ़ मनीष सिंह भी उपस्थित थे..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *