राज सिन्हा विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में सघन जनसंपर्क एवं चुनावी जनसभा को किया संबोधित ..चंद्रशेखर अग्रवाल व मन्नान मलिक ने मिठाई खिलाकर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी…

राज सिन्हा विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में सघन जनसंपर्क एवं चुनावी जनसभा को किया संबोधित ..चंद्रशेखर अग्रवाल व मन्नान मलिक ने मिठाई खिलाकर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी…

धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी धनबाद विधानसभा के प्रत्याशी राज सिन्हा आज धनसार स्थित विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में सघन जनसंपर्क एवं चुनावी जनसभा को संबोधित किया. अभियान के तहत घर-घर जाकर आम जनता से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की वहीं पर धनबाद मजदूर संघ के नेता अरविंद सिंह अवधेश सिंह के नेतृत्व में विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के बुनियाद पर खड़ी सरकार को बदलना है और अमन चैन के लिए भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार बनानी है उन्होंने कहा की वर्तमान सरकार से जनता त्रस्त है हमारी सरकार आने पर युवाओं महिलाओं बेरोजगारों के लिए सरकार अनेक योजनाएं लाएगी जिसे हम पंच परण मैं घोषित किए हुए है इसी दौरान में कई मंदिरों में जाकर दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया इस क्रम में पार्टी के मंडल अध्यक्ष सनी रवानी पूर्व अध्यक्ष सोनू सिंह संजय गोस्वामी बाल मुकुंद राम सत्येंद्र सिंह जितेंद्र मालाकार रिंकू सिंह आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे..

इसके उपरांत कुसुंडा कोलियरी के पुराना काटाघर के पास जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय भक्त मजदूर साथियों ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से जीत कर भेजने का संकल्प लिया..

इसके उपरांत पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल जी मिलकर चुनाव पर चर्चा की और सहयोग की अपील की चंद्रशेखर अग्रवाल ने धनबाद प्रत्याशी राज सिन्हा जी को मिठाई खिलाकर विजय हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दिए..

इसके उपरांत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मलिक साहब से मुलाकात कर कुशल क्षेम लिया. मन्नान मलिक जी ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राज सिन्हा जी को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी. इस मौके पर जावेद खान, हुमान मालिक, आनंद चौरसिया, अमरेंद्र जी आदि अन्य साथी मौजूद थे..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *