धनबाद(NIRSA): ग्रामीणों के अनुरोध पर आस्था का पर्व छठ को देखते हुए शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत की मुखिया मलका मेहर निगार द्वारा संजय नगर में नाली मरम्मती कराया गया। जिसे ग्रामीणों ने काफ़ी सराहा। ग्रामीण बबिता देवी, अनूप मोदी का कहना है की नाली की जर्जर स्थिति की सुचना विधायक से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि को कई बार दी गई। परंतु किसी ने पहल नहीं किया..
मुखिया ने संज्ञान लेते हुए। मरम्मती कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। इससे आम ग्रामीणों को आने जाने में काफी सुविधा होगी। साथ ही छठ पर्व को मनाने में भी आने जाने में सुविधा होगी नाली का निर्माण नहीं होने के कारण छोटे बड़े कई बार गिर चुके हैं। वही इस पूरे मामले पर मुखिया मलका मेहर निगार ने कहा कि ग्रामीणों के आग्रह पर निजी मद से नाली की मरम्मती कराई गई है। चुनाव के बाद 1200 फिट नाली का निर्माण कराया जाएगा। जिससे की ग्रामीणों को आने जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो..
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

