झारखंड विधानसभा चुनाव : अमित शाह कल जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र…

झारखंड विधानसभा चुनाव : अमित शाह कल जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र…

रांची(RANCHI): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को झारखंड आ रहे हैं. रविवार को वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संकल्प पत्र जारी करेंगे. यह जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को दी.

आज शाम को रांची आ रहे हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

शिवराज सिंह चौहान ने रांची में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड में विकास के सूर्योदय के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी  4 नवंबर को यहां आ रहे हैं. गढ़वा और चाईबासा में 2 चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ही झारखण्ड आ रहे हैं.

3 नवंबर को जारी होगा भाजपा का संकल्प पत्र

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों को बताया कि अमित शाह कल यानी रविवार (3 नवंबर) को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी करेंगे.

झारखंड में भाजपा ने उतारे हैं 68 उम्मीदवार

झारखंड में भाजपा ने सुदेश कुमार महतो की पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू), नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के साथ मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. भाजपा ने झारखंड की कुल 81 में से 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *