यूजी के 12 छात्रों पर पीजी का 1 छात्र, बीबीएमकेयू – एनपीयू मे यूजी पीजी के छात्रों का अनुपात राज्य में सबसे खराब..

रांची(RANCHI): केंन्द्र व राज्य सरकार का पूरा जोर देश के सभी विश्वविद्यालय में छात्रों को उच्च शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराने पर है। झारखंड में इसी उद्देश्य से राज्य गठन के बाद पांच ने विश्वविद्यालय स्थापित किए गए। अब राज्य में ऐसे आठ विश्वविद्यालय हैं। इन की स्थापना का उद्देश्य राज्य के सभी क्षेत्र के युवाओं को उच्चतर शिक्षा का समान अवसर प्रदान करना है, उच्चतर शिक्षा को लेकर इन आठ विवि में कुछ बेहतर काम कर रहे है, तो कुछ में अभी भी इस दिशा मे काफी कुछ किया जाना है। धनबाद में स्थित विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय हैं, जहां पीजी में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए आपकी कुछ किया जाने बाकी है इन दोनों विवि मैं UG के करीब 12 छात्रों पर PG का एक छात्र है. यह अनुपात राज्य के दूसरे विवि की तुलना में सबसे खराब है।

चांसलर पोर्टल पर ने जारी किया आंकड़ा

चांसलर पोर्टल ने वर्ष 2022 में राज्य के सभी 8 विश्वविद्यालय में यूजी पीजी कोर्स में हुए नामांकन का आंकड़ा जारी किया है। इस वर्ष बीबीएमकेयू के यूजी में 38102 और पीजी में 2962 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया था वही नीलांबर पीतांबर बेबी में ग में 26532 और पीजी में 2212 छात्रों ने नामांकन लिया था इस मामले में सबसे बेहतर स्थिति रांची स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय की है वहां 2022 में यूजी में 4271 विद्यार्थियों ने और पीजी में 2130 छात्रों ने नामांकन लिया था यहां यूजी के प्रत्येक दो छात्र पर पीजी के एक छात्र हैं।

आरयू में सबसे अधिक कॉलेज वह सबसे अधिक नामांकन

राज्य में सबसे अधिक कॉलेज में पीजी की पढ़ाई रांची विश्वविद्यालय में होती है, यहां विवि पीजी विभाग के साथ 19 कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई होती है 2022 में यहां ग के में 11154 विद्यार्थियों ने यूजी में 40141 छात्रों ने नामांकन लिया था। यहां यूजी व पीजी के छात्रों का अनुपात करीब4:1 हैं।

हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 2022 यूजी में सबसे अधिक 52418 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया था जबकि पीजी में 4650 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया।

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में सबसे कम विद्यार्थी

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी में सबसे कम विद्यार्थी है यहां यूजी में सिर्फ 2805 और पीजी में 987 विद्यार्थी थे वही यहां यूजी के करीब तीन विद्यार्थियों पर पीजी का एक विद्यार्थी था

विनोबा भावे विश्वविद्यालय यूजी में सबसे आगे

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में सबसे अधिक डिग्री कॉलेज है यहां कुल 48 अंगीभूत और संबद्ध कॉलेज है 2022 में सबसे अधिक 52418 नामांकन हुआ था यहां ग की पढ़ाई विवि पीजी विभाग के साथ 9 कॉलेज में अलग-अलग विषयों की होती है। यहां पीजी में 4625 सीटों पर नामांकन हुआ था यहां के 11 छात्र पर पीजी के एक छात्र हैं

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *