बीसीसीएल में मनाया गया कोल इण्डिया लिमिटेड का 50वाँ स्थापना दिवस…

बीसीसीएल में मनाया गया कोल इण्डिया लिमिटेड का 50वाँ स्थापना दिवस…

धनबाद(DHANBAD): 01 नवंबर 1975 को स्थापित देश की प्रतिष्ठित कोयला कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर कोल इण्डिया मुख्यालय कोलकाता सहित सभी अनुषंगी कंपनियों विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर स्थापना दिवस समारोह मनाया गया..

इस अवसर पर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में आयोजित समारोह के क्रम में सर्वप्रथम प्रातःकाल में अम्बेडकर चौक, कोयला नगर से शहीद स्मारक तक एक प्रभात फेरी निकाली गयी। निदेशक कार्मिक मुरलीकृष्ण रमैया, निदेशक वित्त राकेश कुमार सहाय के साथ ही मुख्यालय के सभी महाप्रबंधकों विभागाध्यक्षों, अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों तथा श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कोयला भवन मुख्य द्वार पर स्थित श्रमिक प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पुष्पांजलि दी गयी..

तत्पश्चात कोयला भवन मुख्यालय में प्रशासनिक भवन के सामने निदेशक कार्मिक ने कोल इंडिया कॉरपोरेट का साथ ध्वजारोहण किया और सभी के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। कोल इंडिया स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर प्रबंधन द्वारा केन्द्रीय अस्पताल धनबाद में मरीजों के बीच फलों का भी वितरण किया। इस दौरान निदेशक कार्मिक एवं निदेशक वित्त के साथ दीक्षा महिला मंडल की उपाध्यक्ष नमिता सहाय, रंजना सिंह एवं नेहा दास और महिला मंडल की अन्य सदस्य भी उपस्थित रहीं..

NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *