कांग्रेस को लगा झटका वरिष्ठ नेता महेश त्यागी ने थामा भाजपा का दामन..BJP प्रत्याशी रागिनी सिंह को दिया अपना समर्थन और आशीर्वाद….

कांग्रेस को लगा झटका वरिष्ठ नेता महेश त्यागी ने थामा भाजपा का दामन..BJP प्रत्याशी  रागिनी सिंह को दिया अपना समर्थन और आशीर्वाद….

झरिया(JHARIA): किसी भी पार्टी का आधार जमीनी स्तर के नेता और कार्यकर्ता होते हैं, जो पार्टी को मजबूत बनाने के लिए दिन-रात काम करते हैं। मेहनत करने के बाद जहां कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिले तो मनोबल टूट जाता है। उक्त बातें कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता नेता के रूप में लंबे समय से काम कर रहे महेश त्यागी ने भाजपा का दामन थामते हुए कहा। झरिया विधानसभा से घोषित भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने भाजपा का पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल कराया..

भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकताओं को सम्मान नहीं मिलता है। वर्षो से कांग्रेस पार्टी में कड़ी मेहनत करने के बावजूद सम्मान नहीं मिलने से लगातार युवा कार्यकर्ता भाजपा के प्रति भरोसा जताते हुए शामिल हो रहे है। युवाओं का सोच है कि भाजपा सरकार में ही विकास होगा, रंगदारी भ्रष्टाचार खत्म होगा. रागिनी सिंह ने कहा कि ससुर स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह के समय से ही ये लोग जुड़े हुए थे. एक बार सिंह मेंशन परिवार पर भरोसा जताते हुए पुनः घर वापसी की है..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *