झरिया(JHARIA): झरिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में अल्पसंख्यक समुदाय का रुझान तेजी से बढ़ा है। शुक्रवार को साहिल खान और अमन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। रागिनी सिंह ने उन सभी का स्वागत भाजपा की सदस्यता दिलाकर किया..
अमन और साहिल खान ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह एकमात्र सुयोग्य प्रत्याशी हैं जो झरिया को विकास की ओर ले जा सकती हैं। इसलिए हम सभी लोगों ने यह तय किया है कि इस बार हर हाल में झरिया विधानसभा से भाजपा को जीत दिलाना है..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

