BJP प्रत्याशी राज सिन्हा ने मन‌ईटाॅड, डुमरियाटाॅड व भूली A ब्लॉक आयोजित काली पूजा के शुभ अवसर पर सम्मलित होकर मां का दर्शन कर व प्रसाद ग्रहण कर लोगो से बातचीत किया…

BJP प्रत्याशी राज सिन्हा ने मन‌ईटाॅड, डुमरियाटाॅड व भूली A ब्लॉक आयोजित काली पूजा के शुभ अवसर पर सम्मलित होकर मां का दर्शन कर व प्रसाद ग्रहण कर लोगो से बातचीत किया…

धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राज सिन्हा आज धनबाद में मन‌ईटाॅड, डुमरियाटाॅड एवं भूली A ब्लॉक में आयोजित काली पूजा के शुभ अवसर पर सम्मलित होकर मां का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रसाद ग्रहण कर साथ ही लोगो से बातचीत किया..

इसी क्रम में मन‌ईटाॅड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बड़े भाई डूंगुर सिंह जी ने मिठाई खिलाकर अपना आशीर्वाद दिया।भारतीय प्रत्याशी श्री राज सिन्हा ने विभिन्न क्षेत्रों में जन संपर्क कर एवं समाज के लोगों से मिल कर अपने पक्ष में मतदान हेतु आशीर्वाद मागा इसी क्रम में अखिल भारतीये तौलिक समाज के महा मंत्री संतोष साहू के आवास पर साहू समाज के केंदुआ के संरक्षक रामबली साहू,महेंद्र साव,सुदाम साव,नागेश्वर यादव सहित समाज के कई गणमान्य लोगों से मिल कर सकारात्मक चुनावी चर्चा की सबने साथ मिल कर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राज सिन्हा को रिकॉर्ड मत से जीतने का संकल्प लिया।इसी क्रम‌ में केंदुआ काठ गोदाम में संघन जन संपर्क कर मोहल्ला वासियों से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राज सिन्हा के पक्ष में मतदान की अपील की लोगों से साथ में पार्टी के अभिमन्यु सिंह,रंजय सिंह,आनंद खंडेलवाल,गोविंद राउत,राजेश गुप्ता साथ अनेक लोग शामिल थे..

जनसंपर्क के दौरान धनबाद के पूर्व सासंद पशुपतिनाथ सिंह, श्याम अग्रवाल एवं पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह से मुलाकात हुई आदरणीय पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह जी आशिर्वाद प्रदान हुआ।धनबाद विधानसभा चुनावी कार्यालय में धनबाद विधानसभा के अंतर्गत सात मंडलों के बूथ सशक्तिकरण हेतु बूथ में लगे कार्यकर्ताओं की बैठक विधानसभा संचालन समिति के संयोजक मानस प्रसून जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में महानगर के जिला अध्यक्ष श्रवण राय मुख्य रूप से उपस्थित थे..

इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा हमारे प्रत्याशी राज सिन्हा को जीतने के लिए बूथ को मजबूत करना है हमारे एक एक कार्यकर्ता आपने अपने बूथ पर अधिक से अधिक मतदान करा कर हमारे प्रत्याशी राज सिन्हा को अधिक से अधिक मतों से जीतने का काम करे।इस बैठक में विधानसभा के बूथ संयोजक सह विधानसभा संचालन समिति के सह संयोजक अरुण राय ने कहा अपना बूथ सबसे मजबूत सभी को करना है इस बैठक में सुनील कुमार,लाल बाबू प्रसाद,सुनील उरांव,मौसम सिंह आदि अनेकों लोग उपस्थित थे..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की र रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *