जामताड़(JAMTARA): बीजेपी के प्रदेश सह प्रभारी डॉक्टर हेमंत विश्व शर्मा जामताड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी के बागी वीरेंद्र मंडल के आवास पर लगभग एक घंटा का समय बिताया। उनके साथ लंबी वार्ता के बाद मीडिया को बताया कि वीरेंद्र मंडल नामांकन वापस कर लेंगे। वीरेंद्र मंडल विधायक रहे या ना रहे। उन्हें केंद्र अथवा राज्य में उचित सम्मान मिलेगा। जिससे समाज का सामाजिक दायित्व पूरा कर सकेंगे । नेता नेता होता है। वीरेंद्र मंडल जी हमारे स्थापित नेता हैं..
टिकट बंटवारे के बाद जामताड़ा में बीजेपी विद्रोह की आग में झुलस रही थी। जिसके लिए पार्टी अपने सुपर डिप्लोमेट असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा को मोर्चे पर लगाया। आज उन्हें बड़ी सफलता मिली है । नाला विधानसभा 08 से पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल और भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल दोनों ने नामांकन किया था जिनके साथ सीएम की लंबी वार्ता हुई है। जिसके नामांकन पत्र वापस पर सहमति बना ली है।मीडिया के एक सवाल कि एफिडेविट में हेमंत सोरेन का उम्र 2 साल बढ़ा हुआ है पर उन्होंने कहा कि जेएमएम सरकार ढोंगी की सरकार है। असम सीएम ने हेमंत सरकार को बबली बंटी की सरकार बताया है। कहां है कि यह सरकार घुसपैठियों की सरकार है..
जिसके रहने से हम लोग का कभी भला नहीं होगा। इस सरकार के राहते यहां कोई सुरक्षित नहीं रह सकता है। यहां की सरकार आलमगीर आलम और इरफान अंसारी जैसे लोगों का है। इसको हरवाने की जिम्मेदारी समाज का है। पहले मैं नहीं समझता था। लेकिन अब यह समझ में आया कि असम से भी अधिक खराब स्थिति झारखंड की है। बाइट 1 हिमांता विश्वसरमा, सीएम आसाम के लगातार जामताड़ा पर भारतीय जनता पार्टी में विद्रोह की बात जिलाध्यक्ष ने स्वीकार किया है। जिस पर सुपर डिपलोमेंट की जामताड़ा में दौरा पर सुमित शरण ने विस्तृत जानकारी दी है ..
NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

