जामताड़ा(JAMTARA): बीजेपी के लिए झारखंड में सरकार बनाना बहुत जरूरी है। झारखंड के लिए भी जरूरी है। यह बात बीजेपी के सुपर डिप्लोमेट संकट मोचन हनुमान डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने जामताड़ा के कुण्डहित में कहा है। जहां पार्टी के विद्रोही नेता के घर बनकाठी गए। ज्ञात हो कि नाला विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने नामांकन किया है । बाटुल के साथ डाक्टर हिमंत बिस्व सरमा का मैराथन बैठक चला । उसके बाद मीडिया से बातचीत में डॉक्टर बिस्व सरमा ने बताया कि सत्यानंद बाटुल नक्सल आंदोलन के पिक समय से यहां भाजपा का अलख जगाया है..
झा जी विधायक और मंत्री रहे हैं। इन्होंने संगठन का महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई है। हम इनका साथ नहीं छोड़ सकते। यह हमारे लिए आसान नहीं है । नाला विधानसभा के लिए हम एक ही को टिकट दे सकते हैं। वैसे में इनके राजनीतिक सम्मान के लिए राज्य और केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने की बात हमने उन्हें बताया है। साथ में हम उनके परिवार के राजनीतिक भविष्य के साथ खड़ा रहेंगे । अब फैसला बाटुल झा जी को करना है। जो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद बताएंगे । वहीं नाला विधानसभा क्षेत्र के विकास पर डॉक्टर हिमंत बिस्व सरमा ने जबरदस्त हमला बोला है । उन्होंने पूछा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले नंबर पर सरकार में हैं। कल्पना सोरेन दूसरे नंबर पर और तीसरे नंबर पर नाला विधानसभा के विधायक प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हैं । बावजूद इसके कि यहां घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप्प रहता है । जगह-जगह सड़कें दांत बिदोरकर पड़ी है। ऐसे में जनता बीजेपी पर भरोसा कर रही है ..
इस चुनाव में हमें जबरदस्त वोट मिलेगा।सत्यानंद बाटूल ने डॉक्टर बिस्व सरमा के आने पर उनका धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही नामांकन से पहले संपर्क नहीं करने पर खेद भी व्यक्त किया है। उनका मानना है कि कार्यकर्ता और शुभचिंतकों से विचार विमर्श कर ही आगे का कोई भी निर्णय लिया जाएगा..
NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

