स्व० इंदिरा गाँधी की पुण्य तिथि पर (राष्ट्रीय संकल्प दिवस) पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई…

स्व० इंदिरा गाँधी की पुण्य तिथि पर (राष्ट्रीय संकल्प दिवस) पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई…

पटना(PATNA): 31 अक्टूबर 2024 भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गाँधी की पुण्य तिथि के अवसर पर आज पटना के शेखपुरा स्थित इंदिरा गाँधी इन्स्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रांगण में अवस्थित स्व० इंदिरा गाँधी की प्रतिमा प्रांगण में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्व० इंदिरा गाँधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की..

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ बिन्दे प्रसाद, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के अधीक्षक डॉ मनीष मंडल, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व इंदिरा गाँधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की..

इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन प्रस्तुत किया गया..

NEWSANP के लिए पटना से शाहनवाज की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *