पटना(PATNA): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक और नाराज सिपहसालार पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आज गुरुवार 31 अक्टूबर को पार्टी ‘आप सब की आवाज’ की घोषणा कर दी। आरसीपी सिंह ने पार्टी की घोषणा करते हुए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की ‘जंग’ का भी ऐलान कर दिया। पार्टी के नाम की घोषणा करते आरसीपी सिंह ने कहा कि ‘आप सब की आवाज’ (आसा/ASA) के सहारे आगामी विधानसभा की जंग में उतरने जा रहे हैं। तत्काल 140 लोगों ने चुनाव लड़ने की बात कही है, यह संख्या अभी आगे बढ़ेगी। नई पार्टी की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा बिहार में बहुत खनिज संपदा है इसके सहारे ही बिहार का विकास किया जाएगा …
NEWSANP के लिए पटना से शाहनवाज़ की रिपोर्ट

