झरिया(JHARIA): भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने बुधवार को बकरीहाट मोड़, मानबाद, बलियापुर स्टैन्ड, कोयरीबाँध, रजक पट्टी, नीलकंठवासिनी मंदिर, राजागढ़ समेत झरिया के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। रागिनी सिंह ने आमलोगों से भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील की।जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं मे गजब का उत्साह देखने को मिला..
कार्यकर्ताओं ने रागिनी सिंह जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे तो वही जनसंपर्क अभियान के दौरान बुर्जुग महिलाएं और पुरुष रागिनी सिंह को आशीर्वाद देते दिखाई दिए। रागिनी सिंह ने लोगों से कहा कि पिछले पांच वर्षों से में लगातार झरिया क्षेत्र की जनता के बीच रही। लोगों की समस्या को अपना दर्द समझ उसका निवारण करने को तत्पर्य रही। मेरी एक ही कोशिश है कि मेरे क्षेत्र की जनता सुखी संपन्न रहे। पिछले 5 साल में झरिया मे विकास का पहिया थम गया। यहां खाली लुट , भ्रष्टाचार, हत्या रंगदारी हावी हो गई है। लेकिन उसे रोकने वाला कोई नहीं। जनता भी यह देख देख कर थक गई। अब समय आ गया है कि जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर भ्रष्टाचारी और ठगबंधन की सरकार को जवाब देने का काम करेगी..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

