धनबाद(DHANBAD): विधानसभा चुनाव के दौरान डिस्पैच सेंटर से मतदान केंद्र तक तथा मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम, पोलिंग पदाधिकारी सहित चुनाव सामग्री को सुगमता से स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के उद्देश्य से वाहन कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह नगर आयुक्त रवि राज शर्मा तथा नोडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी ने आज सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ परिवहन कार्यालय में बैठक की..
इस अवसर पर नगर आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को रूट का आकलन कर रूट चार्ट तैयार करने, रूट के अनुसार वाहनों का चयन करने, निर्धारित रूट का भौतिक सत्यापन कर लेने का निर्देश दिया..
नगर आयुक्त ने कहा कि ऐसे वाहनों का चयन करें जो मतदान केंद्र तक आसानी से पहुंच सके। साथ ही दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र के वैसे मतदाता, जो चलने में असमर्थ है, उन्हें घर से बूथ तक लाने एवं मतदान करने के बाद वापस घर पहुंचने के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया..
बैठक में सुरक्षा बल, पोलिंग पार्टी, सेक्टर ऑफिसर के लिए वाहनों की व्यवस्था, रिंग बस इत्यादि को लेकर भी चर्चा की गई..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

