पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ झारखंड में दूसरी और अंतिम चरण का नामांकन के अंतिम दिन पाकुड़ विधानसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कांग्रेस उम्मीदवार निशात आलम, पाकुड़ विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया और आरके स्टेडियम में विशाल चुनावी सभा इंडिया गठबंधन को हुआ जहा हजारों की संख्या में इंडिया गठबंधन के समर्थक मौजूद हुए। कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम के चुनावी सभा में कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत झामुमो सांसद विजय हांसदा सहित कई इंडिया गठबंधन के नेताओं ने शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट देने की अपील की ..
झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी । हेमंत सोरेन के नेतृत्व में फिर से विकास की लकीर खींचेंगे इंडिया गठबंधन की पांच साल की कार्यकाल की कल्याणकारी योजनाओं को घरातल में देखने को मिला सरकार ने मैया सम्मान योजना कृषि ऋण माफी बिजली का बिल माफी 200 यूनिट फ्री बिजली जैसे उपलब्धियों को गिनाया ..
NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट

