मजदूर हित मे कार्य करने के लिए कोयला मजदूर लोडिंग सुपरवाइजर संघ के सदस्यों ने कमिटी के पुनर गठन के लिए कांग्रेस MLA पूर्णिमा नीरज सिंह से मांगा समर्थन…

मजदूर हित मे कार्य करने के लिए कोयला मजदूर लोडिंग सुपरवाइजर संघ के सदस्यों ने कमिटी के पुनर गठन के लिए कांग्रेस MLA पूर्णिमा नीरज सिंह से मांगा समर्थन…

झरिया(JHARIA): झरिया के कोयला मजदूर लोडिंग सुपरवाइजर संघ के सदस्यों ने झरिया विधायक सह कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह से सरायढ़ेला स्थित आवास रघुकुल पहुंच मुलाकात किया और कमिटी के पुनर्गठन व मजदूरों के हित में कार्य करने के लिए समर्थन माँगा। इसके लिए विधायक सिंह ने सदस्यों को पूर्ण समर्थन और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया..

मौके पर संघ के त्रिलोकी प्रसाद ने विधायक जी के विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा हम विधायक जी के कार्यों से काफी प्रभावित हैं — हमारा प्रतिनिधित्त्व एक शिक्षित व समझदार नेता कर रहे हैं यह हमारे लिए गौरव का विषय है।वही संघ के राजू रवानी ने कोयला मजदूरों के अधिकार के लिये स्व नीरज सिंह के योगदानों को याद करते हुए कहा कोयला मजदूरों की कार्य अवधि जो आज 8 घंटे है वह स्व नीरज सिंह की वजह से है। यह अवधि किसी समय 12 घंटे होती थी और खनन कंपनियों द्वारा मजदूरों का शोषण किया जाता था..

जबकि संघ के छोटू विश्वकर्मा ने विधायक जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्व नीरज सिंह के पद चिह्नों पर चलकर विधायक जी ने झरिया में विकास कार्यों से जान फूँक दिया है। झरिया अब विकास के रास्ते पर तेजी से निकल चुका है और विधायक जी के नेतृत्व में झरिया को बहुत आगे जाना है..

मौके पर त्रिलोकी प्रसाद, छोटू विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, राजेश्वर प्रसाद, राजू रवानी, अजीत प्रसाद एवं छोटू विश्वकर्मा मौजूद थे..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *