धनबाद(DHANBAD): धनबाद में 35वां विद्या भारती राष्ट्रीय खेलकूद समारोह में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के एथलीटों ने 3 स्वर्ण, 10 रजत एवं 5 कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता 27 अक्तूबर तक सतना मध्य प्रदेश में हुई। प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि संकल्पवान बच्चों को सफलता मिली है। गर्व की बात तो यह है कि विद्यालय की तीन एथलीट एसजीएफआई में विद्या भारती का प्रतिनिधित्व करेंगी। स्वर्ण पदक प्राप्त करनेवाली लक्ष्मी कुमारी, लवली और शालिनी एसजीएफआई में शामिल होगी। तृषा सेन, वैष्णवी कुमारी, प्राची राय, एस अनंता, प्रतीक कुमार एवं निशांत कुमार यादव ने रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किया। विद्यालय टीम का नेतृत्व गौरीशंकर सिंह, बेनू रानी एवं आशा प्रसाद ने किया…
मौके पर विद्यालय संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सह सचिव दीपक रूईया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्य उमा मिश्रा, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमल नयन, पार्थसारथी सरकार, सुमोना दीक्षित एवं छंदा बनर्जी ने विजेताओं को बधाई दी..
NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

