भाजपा में मिलन समारोह का आयोजन..अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा…

भाजपा में मिलन समारोह का आयोजन..अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा…

रांची(RANCHI): भाजपा प्रदेश कार्यालय में 28 अक्टूबर को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। उन्हें झारखंड भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी मौजूद थे..

इस अवसर पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस में समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया जाता है। कांग्रेस परिवार और चाटुकारों की पार्टी बन गई है। कांग्रेस में टिकट मिलने की तीन शर्त है। कार्यकर्ता के पास बड़ा घर और पैसा होना चाहिए। उसका किसी बड़े परिवार से संबंध होना चाहिए और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और गाली देने वाला हो..

सरमा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में बंटी बबली का सम्मान होता है और शहीद के वंशजों का अपमान किया जाता है। सरकारी पदाधिकारी भी अब झामुमो सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहे हैं। हेमंत सोरेन तब तक पदाधिकारी का उपयोग करते रहे, जब तक उन्होंने साथ दिया। आज पदाधिकारी जब उनके गलत चीजों का विरोध कर रहे हैं, तब वे पदाधिकारी के खिलाफ खड़े हो रहे हैं। ऐसा कहीं नहीं देखा गया कि मुख्यमंत्री अफसर के खिलाफ खड़े हुए हो।इस अवसर पर भाजपा के *कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय* ने कहा कि भाजपा ने झारखंड राज्य गठन की प्रसव पीड़ा सही है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में राज्य का गठन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही राज्य का सर्वांगीण विकास संभव है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर भरोसा करती है। भाजपा और एनडीए सरकार में सभी वर्गों को सम्मान और अधिकार मिलेगा।इस अवसर पर मानस सिन्हा ने कहा कि पिछले 27 वर्षों से वे कांग्रेस में थे..

कांग्रेस पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की अब पूछ नहीं है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देती है। भारतीय जनता पार्टी की नीति सिद्धांत, कार्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने के लिए रांची सहित पूरे राज्य की विधानसभा में तन-मन से और समर्पित होकर काम करेंगे। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसका निर्वहन करेंगे..

भाजपा में शामिल होने वालों में 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मंसूर अंसारी, 20 सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष देवचन प्रसाद यादव, गढ़वा जिला सचिव अशरफ अंसारी सहित अरविंद कुमार यादव, हकीमुद्दीन अंसारी, अलोक कुमार यादव, नवीजाम अंसारी, शैलेश प्रताप देव शैलेंद्र प्रसाद देव, इरफान अंसारी, इंद्रदेव बैठा, इनाज अंसारी, भोला राम, मंसाफ अंसारी, प्रमोद पटेल, नईमुद्दीन अंसारी, सुधीर मेहता, साबिर अंसारी, रोहित कुमार मेहता, विकास कुमार चौधरी, रोशन मेहता, नईमुद्दीन अंसारी, रोशन कुमार रजक, इंद्रदेव बैठा, मुख्तार अंसारी, प्रभात कुमार चंद्रवंशी, महफूज अंसारी, विक्रम कुमार यादव, साबिर अंसारी, विकास बैठा, फिरोज अंसारी, मनीष विश्वकर्मा, श्याम सुंदर बैठा, सुनील यादव, शैलेश बैठा, समशाद अंसारी, अजीत यादव, अमरेश राम, मिथिलेश कुमार, रामानुज कुमार, सुधांशु कुमार यादव, ऋषभ श्रीवास्तव भी शामिल हैं…

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *