माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर उपायुक्त श्री वरुण रंजन ने किया बलियापुर प्रखंड का दौरा..

धनबाद(DHANBAD): राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के मद्देनजर रविवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन ने बलियापुर प्रखंड अंतर्गत मोदीडीह ग्राम स्थित हवाईपट्टी का दौरा किया।

मौके पर उन्होंने हवाई पट्टी को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए तैयार करने का निर्देश दिया।

साथ ही उपायुक्त ने स्थल पर वाहनों की पार्किंग, मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, शौचालय आदि लोगों के शिविर तक आने हेतु सुविधा, शिविर के दौरान लोगों के बैठने की व्यवस्था आदि का जायजा लेते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

वहीं उपायुक्त ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों को स्टाल लगाकर स्टॉल के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित व उनकी शिकायतों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला के सभी पदाधिकारी मौजूद रहें।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *