झारखंड सरकार में हर घर नल जल योजना धरातल पर नहीं ला पाई, पाईप बिछाकर सिर्फ लुट खसोट: रागिनी सिंह…

झारखंड सरकार में हर घर नल जल योजना धरातल पर नहीं ला पाई, पाईप बिछाकर सिर्फ लुट खसोट: रागिनी सिंह…

झरिया(JHARIA): भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने रविवार को झरिया के पुराना बालिका विद्या मंदिर, चार नंबर सब्जी बगान, लिलोरी पथरा, भौरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा के पक्ष मे मतदान करने के लिए ग्रामीणों से किया अपील..

जनसंपर्क के दौरान सब्जी बगान में ग्रामीणों के साथ बैठक के दौरान ग्रामीणों ने प्रत्याशी को बिजली, पानी जैसे मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। महिलाओं ने बताया कि सब्जी बगान का रास्ता पाइप बिछाने के दौरान सड़क को बर्बाद कर दिया..

आमजनों को आने जाने में काफी दिक्कत उठाना पड़ रहा है। पाईप बिछा कर सिर्फ छोड़ दिया गया है लोग यही आस लगाए हुए हैं कि पाईप से पानी कब गिरेगा। बैठक में रागिनी सिंह ने कहा कि झारखंड राज्य मे अराजकता का माहौल है,विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भाजपा की सरकार में सरकार की हर घर नल जल योजना का फंड पास हुआ था। भाजपा की योजना था इसलिए झारखंड सरकार ने धरातल पर नहीं उतारा..

पाईप बिछाकर सिर्फ ये लोग सिर्फ जनता का पैसा लूटने का काम किया है। भाजपा की सरकार बनते ही हर घर नल जल योजना पर पहले प्राथमिकता होगी हर घरों में पानी पहुंचना। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड का निर्माण किया है विकास भी भाजपा ही कर सकती है। वर्तमान मे राज्य के लोग बदलाव के मुड में है।भाजपा के पक्ष मे वोट देकर इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंके..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *