रांची(RANCHI): झारखंड मुक्ति मोर्चा व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा के युवा बड़ी संख्या में आजसू पार्टी में शामिल गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र के युवा इस बात को भली भांति समझ चुके हैं की उनका व क्षेत्र का भला एनडीए ही कर सकता है। युवाओं को एनडीए की नीति व कार्यक्रमों पर भरोसा है। उन्होंने यह बातें आज मिलन समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के युवाओं के बड़ी संख्या आजसू पार्टी में शामिल होने के मौके पर कही। उन्होंने मिलन समारोह में गोमिया प्रखंड के टीकाहारा पंचायत आए इन युवाओं को आजसू पार्टी का पट्टा पहनाया। उन्होंने कहा कि हम युवाओं की सोच व भावना के अनुरूप काम करेंगे..
हम चाहते हैं की गोमिया उन्नति व प्रगति करे, यहां के लोगों की कार्य क्षमता की प्रशंसा हो। डॉ लंबोदर महतो पर आस्था जताते हुए आजसू पार्टी में शामिल होने वालों में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के श्रवण करमाली, धनंजय कुमार, योगेश महतो ,सुरेश महतो, योगेंद्र महतो, पवन साव, विवेक कुमार, अभिषेक कुमार, कमलेश महतो, संतोष महतो, सुदन महतो, जीतू महतो, विनोद साव, कुलदीप प्रजापति, शिवकुमार, मुकेश ठाकुर एवं धीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं। इस अवसर पर आजसू पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे..
NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

