धनबाद(DHANBAD): झारखण्ड सूड़ी समाज कल्याण समिति धनबाद के छह विधानसभा में चार विधानसभा सीट निरसा, सिंदरी, टुंडी और धनबाद में प्रत्याशी उतारेगी. समिति के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल ने यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि भाजपा ने प्रत्याशियों कि घोषणा कर दी है जबकि प्रत्याशी चयन में मंडल समाज को वँचित रखा गया.निरसा, सिंदरी, टुंडी और धनबाद में मंडल समाज बहुतायत में हैं. इतिहास गवाह है सिंदरी विधानसभा जोकि लालगढ़ माना जाता रहा. वहाँ फूलचंद मंडल ने जीतकर यह दिखाया कि मंडल समाज बहुतायत में हैं.अब समिति ने यह निर्णय किया है कि चार सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी.समिति के महासचिव ने कहा कि भाजपा ने 66 सीट पर प्रत्याशी की घोषणा की पर एक भी सीट पर मंडल समाज से प्रत्याशी नहीं दी. इससे मंडल समाज में काफ़ी रोष है.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

