ब्राह्मण समाज ने दिवंगत शिक्षक राहुल कुमार मिश्रा को दी श्रद्धांजलि…

ब्राह्मण समाज ने दिवंगत शिक्षक राहुल कुमार मिश्रा को दी श्रद्धांजलि…

धनबाद(DHANBAD): दिवंगत शिक्षक राहुल कुमार मिश्रा को ब्राह्मण समाज की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई. बता दें कि पिछले दिनों राहुल कुमार मिश्रा की संदेहास्पद स्थिति में बरवाअड्डा थाना अंतर्गत कशीयाटांड में शव पाया गया था. श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हुए भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने राहुल मिश्रा मौत मामले में हेमंत सरकार को कट घरे में खड़ा करते हुए कहा कि हेमंत सरकार में अपराध चरम पर है. अपराध को नियंत्रित करने के लिए इस सरकार का जाना जरुरी है. उन्होंने कहा कि पुलिस भी सरकार के इशारे पर ही काम कर रही है. निश्चित रूप से राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और राज्य वासियों को एक भयमुक्त माहौल देने का काम हमारी सरकार करेगी.समाजसेवी रमेश पाण्डेय ने सीधे तौर पर राहुल मिश्रा मौत मामले को हत्या करार देते हुए बरवाअड्डा पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा राहुल मिश्रा जिस स्कूल के शिक्षक थे उसी स्कूल के पास उनका शव पाया गया. पुलिस अभीतक स्कूल के cctv फुटेज खंगालने का भी प्रयास नहीं कर रही और तो और स्कूल प्रबंधन पुलिस को cctv फुटेज ही उपलब्ध करायी है. उन्होंने कहा इस मामले में पुलिस अगर 48 घंटे के भीतर जाँच पूरी कर दोषी को गिरफ्तार नहीं करती है तो वृहत आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा.उन्होंने पुरे मामले की CBI से भी जाँच कराने की मांग की है.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *