रांची(RANCHI): झारखंड चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी की विवादित टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। सीता सोरेन के खिलाफ विवादित बयान को लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ गई। इरफान अंसारी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। जामताड़ा से कांग्रेस के मौजूदा विधायक इरफान अंसारी ने सीता सोरेन के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थीं। BJP का आरोप है कि उन्हें ‘रिजेक्टेड माल’ कह दिया था। उनके इसी बयान पर विवाद छिड़ा है..
इरफान अंसारी की बढ़ी मुश्किलें
झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए BJP की राज्य इकाई ने मामले में चुनाव आयोग में शिकायत की थीं। बयान को लेकर इरफान अंसारी के खिलाफ जामताड़ा थाना में FIR दर्ज हुई है। मामला आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर दर्ज किया गया है। वहीं, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने राज्य के चीफ सेक्रेट्री, DGP, होम सेक्रेट्री और जामताड़ा एसपी और डीसी से मामले की जांच कर तीन दिनों में रिर्पोट मांगी है..
क्या कहा था इरफान अंसारी ने…?
झारखंड चुनाव में जामताड़ा सीट से इरफान अंसारी और BJP की सीता सोरेन के बीच लड़ाई है। बीजेपी ने तीन बार विधायक रहीं सीता सोरेन को टिकट दिया है। वह झारखंड के CM हेमंत सोरेन की भाभी हैं।
चुनावी मुकाबले से बीच इरफान अंसारी ने सीता सोरेन पर विवादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने सीता सोरेन को ‘उधार की खिलाड़ी’ बताते हुए अभद्र टिप्पणी की। इरफान ने कथित तौर पर अपने बयान में कहा, ‘BJP कभी जमीनी स्तर के नेताओं को आगे नहीं लाती है। उन्हें उधार के खिलाड़ी चाहिए। जो रिजेक्टेड माल है, ऐसे लोगों को BJP हाईजैक कर लेती है..’
सीता सोरेन ने की माफी की मांग
उनके इस बयान पर BJP भड़क गई है। वहीं, सीता सोरेन ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि वह (इरफान अंसारी) खुद की हार देख रहे हैं, इसीलिए उनका दिमागी संतुलन पूरी तरह से खराब हो गया है। मेरे खिलाफ अनाप-शनाप बोलने लगे हैं। बयान को लेकर सीता सोरेन ने इरफान अंसारी से माफी की भी मांग की और इसे पूरे झारखंड की महिलाओं का अपमान बताया है..
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

